Get App

Infosys के कर्मचारी दूसरी जगह भी कर सकेंगे पार्ट-टाइम जॉब, Moonlighting को लेकर नई पॉलिसी बना रही कंपनी

Infosys के सीईओ सलिल पारेख ने बताया कि कंपनी पिछले 12 महीनों के दौरान एक साथ दो जगहों पर नौकरी करने अपने कई कर्मचारियों को कंपनी से निकाला है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 13, 2022 पर 11:17 PM
Infosys के कर्मचारी दूसरी जगह भी कर सकेंगे पार्ट-टाइम जॉब, Moonlighting को लेकर नई पॉलिसी बना रही कंपनी
सलिल पारेख, इंफोसिस के सीईओ और एमडी

इंफोसिस (Infosys) ने पिछले 12 महीनों के दौरान एक साथ दो जगहों पर नौकरी करने अपने कई कर्मचारियों को कंपनी से निकाला है। कंपनी के सीईओ सलिल पारेख ने गुरुवार 13 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "अगर कर्मचारी दो कंपनियों में खुलेआम कर रहे हैं और वहां गोपनीयता का मुद्दा है तो हमें उन्हें कंपनी से जाने देना होगा।" पारेख ने साफ कहा कि कंपनी दोहरे रोजगार का समर्थन नहीं करती है।

कर्मचारियों के पार्ट-टाइम में कंपनी के बाहर छोटे-मोटे काम करने पर उन्होंने कहा, "हम कर्मचारियों की काम के बाहर भी चीजों को सीखने की उनकी महत्वकांक्षा समझते हैं।" कंपनी ऐसे कर्मचारियों को सपोर्ट करेगी जो अपने मैनेजर से पूर्व अनुमित के साथ कुछ खास तरह के साइड प्रोजेक्ट करते हैं।

पारेख ने कहा, "हम इस मामले में अधिक व्यापक पॉलिसी भी बना रहे हैं, साथ ही यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस दौरान कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों और गोपनीयता का पूरी तरह सम्मान किया जाए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें