Get App

Netflix ने दोबारा की छंटनी, OTT प्लेटफॉर्म ने सैंकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

एक दशक से ज्यादा समय में पहली बार Netflix के ग्राहकों में भारी गिरावट आई थी। इसे देखते हुए ही लागत कम करने के मकसद से ही कंपनी ने पिछले महीने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2022 पर 2:09 PM
Netflix ने दोबारा की छंटनी, OTT प्लेटफॉर्म ने सैंकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
Netflix ने दोबारा की छंटनी

Netflix layoffs: OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने एक बार फिर नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। न्यूज एजेंसी Reuters ने शुक्रवार को बताया कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने दूसरी बार 300 कर्मचारियों की नौकरी में कटौती की है। ये उसके पूरे वर्कफोर्स का करीब 4% है। प्लेटफॉर्म इन दिनों धीमी ग्रोथ और बढ़ते मार्केट कंपटीशन से जूझ रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक दशक से ज्यादा समय में पहली बार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के ग्राहकों में भारी गिरावट आई थी। इसे देखते हुए ही लागत कम करने के मकसद से ही कंपनी ने पिछले महीने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी। इस कदम का सबसे ज्यादा असर अमेरिका के कर्मचारियों पड़ा था। कंपनी ने तब 150 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

मई में छंटनी के अलावा, नेटफ्लिक्स ने अपने मार्केटिंग बजट के स्केलिंग बैक के हिस्से में अप्रैल में अपनी Tudum साइट से कुछ कॉन्ट्रैक्ट और एडिटोरियल कर्मचारियों को भी निकाल दिया।

नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "जबकि हम कारोबार में अहम निवेश करना जारी रखते हैं। हमने ये एडजस्टमेंट किए हैं, ताकि हमारी लागत धीमी रेवेन्यू ग्रोथ के अनुरूप बढ़ सके।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें