Honda Motorcycle & Scooter India ने अपनी अपडेटेड 2026 CB350 लाइन-अप की कीमतें बता दी हैं, जिसमें CB350, CB350C और CB350RS शामिल हैं। नई रेंज की शुरुआती कीमत 1.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसमें एक नया एंट्री-लेवल STD वेरिएंट भी शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने H'ness नाम को हटा दिया है और अब बाइक के नाम को पहले के मुकाबले ज्यादा आसान रखा गया है। CB350RS की बिक्री तुरंत शुरू हो जाएगी, जबकि CB350 और CB350C अक्टूबर से डीलरशिप पर पहुंचेंगी। इन बाइक की बुकिंग Honda की वेबसाइट या BigWing डीलरशिप के जरिए 5,000 रुपये की टोकन राशि के साथ की जा सकती है।
