NTPC बॉन्ड जारी कर जुटाएगी 12,000 करोड़ रुपये, शेयरधारकों से मिली मंजूरी

NTPC को शेयरधारकों से प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है

अपडेटेड Aug 31, 2022 पर 2:47 PM
NTPC के शेयरधारकों ने मंगलवार को आयोजित सालाना जनरल मीटिंग (AGM) में यह मंजूरी दी

पब्लिक सेक्टर की कंपनी NTPC को शेयरधारकों से प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है। NTPC के शेयरधारकों की मंगलवार को सालाना जनरल मीटिंग (AGM) हुई थी, जिस दौरान शेयरधारकों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

AGM के नोटिस में बताया गया कि यह राशि एक या अधिक किश्तों में जुटाई जाएगी और इसका इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस प्रस्ताव की मंजूरी 29 जुलाई 2022 को दी थी।

NTPC इस समय कैपिसिटी के विस्तार के मोड में है और कैपिटल एक्सपेंडिचर के जरूरी राशि के एक बड़े हिस्से की फंडिंग लोन के जरिए किया जाना है।


यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं नितिन कामत, अशनीर ग्रोवर और विजय शेखर शर्मा जैसे फिनटेक फाउंडर्स की कितनी है सैलरी

एक साल में 41% बढ़ा शेयरों का भाव

NTPC के शेयर मंगलवार को NSE पर 1.74 फीसदी बढ़कर 163.75 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 4.63 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 41.22 फीसदी का रिटर्न दिया है।

मौजूदा बाजार भाव पर NTPC का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये का है और यह एक लॉर्ज कैप शेयर है। कंपनी के शेयर इस समय 9.23 के P/E ratio पर ट्रेड कर रहे हैं और इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 166.35 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।