ओला (Ola) भाविश अग्रवाल (Bhavish Agarwal) के भाई की कंपनी Avail Finance का अधिग्रहण करेगी। ओला के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भाविश अग्रवाल ओला के फाउंडर और सीईओ हैं। यह डील करीब 5 करोड़ डॉलर में होगी। ओला में अवेल फाइनेंस के मर्जर के बाद भाविश अग्रवाल के भाई अंकुश अग्रवाल इसके प्रमुख हो सकते हैं। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।
