ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, फाउंडर भाविश अग्रवाल ने कहा - अब तक का सबसे बेहतर स्कूटर

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने के लिए तमिलनाडु में एक प्लांट लगाया जा रहा है

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 10:12 AM
Story continues below Advertisement

लंबे समय से इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 15 अगस्त को ओला इलेक्ट्रिक ने अपना s1 स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसके फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) पूरी दुनिया भर के लिए इन स्कूटरों को भारत में ही बनाना चाहते हैं।

इस स्कूटर को कंपनी ने दो वैरिएंट S1 और S1 Pro में पेश किया है। बेहद ही आकर्षक स्टाइल से लैस S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये तय की गई है। बेहद मजबूत और लंबे सफर के लिए S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये तय की गई है।

Ola का चर्चित इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स समेत पूरी डिटेल

भाविश अग्रवाल ने  कहा है कि इस स्कूटर में किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में अब तक सबसे बड़ी बैटरी लगाई गई । अपने इन स्कूटर्स की कीमत और प्रदर्शन और दूसरे डिटेल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह अब तक सबसे बेहतर स्कूटर है।

तमिलनाडु में फैक्ट्री

भाविश अग्रवाल के मालिकाना हक वाली फर्म तमिलनाडु के कृषणागिरी में इस स्कूटर को बनाने के ले 500 एकड़ जमीन पर एक फैक्ट्री लगाई जा रही है। जिसमें साल भर में पूरी क्षमता से एक करोड़ वाहन बनाना है। क्षमता के आधार पर यह दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया फैक्ट्री होगी।


अग्रवाल ने कहा कि तमिलनाडु में लगाई जाने वाली फैक्ट्री बनने के बाद भारत की सबसे बड़ी फैक्ट्री होगी। यह इतनी बड़ी होगी कि इसमें दिल्ली, मुंबई एयरपोर्ट समा जाएं और 150 ओलंपिक साइज के स्वीमिंग पूल बनाए जा सके। उन्होंने ये भी बताया कि फैक्ट्री के लिए जमीन जनवरी में खरीदी गई थी और भूमि पूजन फरवरी में हुआ और और इसकी बुनियाद के पहले का पिलर अप्रैल में बनाया गया।
 
इस फैक्ट्री के बनकर तैयार होने पर इसके 10 प्रोडक्शन लाइन में हर 2 सेकंड में एक स्कूटर बनकर तैयार होगा। इस प्लांट में 2,400 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। और 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

चार्जिंग स्टेशन

उन्होंने ये भी बताया कि ओला इलेक्ट्रिक 400 शहरों में एक लाख से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए अपने पार्टनरों के साथ मिलकर करीब अगले 5 साल में करीब 2 अरब डॉलर का निवेश करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि चार्जिंग स्टेशनों की कमी इस समय भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के कल्चर के विकास में सबसे बड़ी रुकावट है।

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के बायर्स को देश भर में मिलेगी होम डिलीवरी

हालांकि अग्रवाल ने ये नहीं बताया कि अभी तक कितने चार्जिंग स्टेशन उन्होंने बनाए हैं। लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि भारत के 100 शहरों में उनको 5,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट बनाने की जरूरत होगी।

कलर और कीमत

ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर 10 कलर ऑप्शन में मिलेगा। जिसमें से आप अपनी पसंद के कलर का चुनाव कर सकते हैं। दिल्ली सरकार की सब्सिडी के बाद ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत दिल्ली में 85099 रुपये जबकि S1 प्रो की कीमत 110,149 रुपये होगी। गुजरात में S-1 की कीमत 79999 रुपये और S1 प्रो की कीमत 10999 रुपये होगी।

महाराष्ट्र में ओला के s1 स्कूटर की कीमत 94,999 जबकि S1 प्रो की कीमत 124999 होगी। राजस्थान में ओला के S1 स्कूटर की कीमत 89968 रुपये होगी जबकि S1 प्रो की कीमत 119138 होगी। बाकी राज्यों में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99999 और s1 pro की कीमत 129999 रुपये होगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।