Get App

Oyo के ESOP की कॉस्ट 344% बढ़कर 680 करोड़ रुपये हुई, जानिए कितनी बढ़ी सीईओ Ritesh Agarwal की सैलरी

ESOP costs में भारी बढ़ोतरी के बावजूद, होटल एग्रीगेटर कंपनी के कर्मचारियों की लागत वित्त वर्ष 22 में सिर्फ 7 फीसदी बढ़ी, क्योंकि सैलरी, वेज और बोनस के मद में खर्च 27 फीसदी घटकर 1,117 करोड़ रुपये रह गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 4:42 PM
Oyo के ESOP की कॉस्ट 344% बढ़कर 680 करोड़ रुपये हुई, जानिए कितनी बढ़ी सीईओ Ritesh Agarwal की सैलरी
सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी ओयो अभी भी कोविड से पहले के सालाना रेवेन्यू से खासी पीछे है

Oyo ESOP : ऑनलाइन होटल एग्रीगेटर ओयो के इम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन पर खर्च 344 फीसदी बढ़कर वित्त वर्ष 22 में 680 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 21 में यह 153 करोड़ रुपये रहा था। खास बात यह है कि ऐसा उस दौर में हुआ है, जब कंपनी ने अपनी सैलरी और बोनस खर्च में कासी कटौती की है। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) में दी फाइलिंग में यह बात सामने आई है।

रितेश अग्रवाल को मिला कितना वेतन

जून तिमाही में Oyo का शेयर बेस्ड पेमेंट खर्च 260 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने हाल में सेबी में दी फाइलिंग में कहा कि ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल ( Ritesh Agarwal) को वित्त वर्ष 22 में 5.6 करोड़ रुपये वेतन मिला, जो वित्त वर्ष 21 के 1.6 करोड़ रुपये से 250 फीसदी ज्यादा था। वित्त वर्ष 20 के लिए उनका कम्पंसेशन 21.50 लाख रुपये रहा था।

सैलरी, वेज पर घटा कंपनी का खर्च

सब समाचार

+ और भी पढ़ें