Paytm के स्टाफ की IPO से पहले 600 करोड़ रुपये के ESOP शेयर कन्वर्जन की तैयारी

कंपनी को बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज की ओर से शेयर्स में कन्वर्जन के लिए निवेदन मिल रहे हैं

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 5:21 PM

पेमेंट सॉल्यूशंस कंपनी पेटीएम के सैंकड़ों सीनियर एग्जिक्यूटिव्स इस वर्ष के अंत में आने वाले कंपनी के पब्लिक ऑफर से पहले अपने एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शंस को शेयर्स में कन्वर्ट कर रहे हैं। इन शेयर्स की वैल्यू 600 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। पेटीएम का पिछला वैल्यूएशन लगभग 16 अरब डॉलर का था।

इन ट्रांजैक्शंस की सुविधा के लिए पेटीएम अपने टॉप एग्जिक्यूटिव्स के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का लोन जुटाने में मदद कर रही है। इसके लिए लेंडिंग इंस्टीट्यूशंस से बातचीत की जा रही है।

Ola electric Scooter जल्द शोरूम में पहुंचेगा, 8 सितंबर से खरीद सकेंगे बायर्स

इस फाइनेंसिंग से एंप्लॉयीज को कन्वर्जन के दौरान टैक्स का भुगतान करने में मदद मिलेगी। यह टैक्स मौजूदा शेयर प्राइस और ESOP के प्राइस के बीच के अंतर पर देना होगा।

इसमें लगभग 300 एंप्लॉयीज शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि पेटीएम को एंप्लॉयीज की ओर से कन्वर्जन के लिए बहुत से निवेदन मिल रहे हैं।

यह एक बड़ी राशि होने के कारण पार्टनर लेंडर्स के जरिए इसका इंतजाम किया जा रहा है।


हाल ही में फूड डिलीवरी कंपनी जोमाटो की लिस्टिंग से कंपनी के 18 सीनियर एग्जिक्यूटिव्स डॉलर में मिलिनेयर बने थे। कंपनी का शेयर ऑफर प्राइस से लगभग दोगुने पर कारोबार कर रहा है।

पेटीएम ने लिस्टिंग पर मिलने वाले वैल्यूएशन पर कुछ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों ने बताया कि कंपनी 25 अरब डॉलर से अधिक की वैल्यू की उम्मीद कर रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।