Get App

PB Fintech की सहयोगी कंपनी 'पैसाबाजार' के ऑफिस पहुंची इनकम टैक्स की टीम, 2 दिनों तक चली जांच

इनकम टैक्स आधिकारियों ने 13 और 14 दिसंबर को पैसाबाजार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड और पीबी फिनटेक लिमिटेड के ऑफिसों का दौरा किया। कंपनी ने बयान में कहा, ''कंपनी ने आयकर अधिकारियों को जरूरी सूचना मुहैया करा दी है और वह भविष्य में विभाग को और जानकारी देना जारी रखेगी।"

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 15, 2023 पर 10:59 PM
PB Fintech की सहयोगी कंपनी 'पैसाबाजार' के ऑफिस पहुंची इनकम टैक्स की टीम, 2 दिनों तक चली जांच
PB Fintech का शुद्ध जून तिमाही में काफी कम होकर 12 करोड़ रहा था

पीबी फिनटेक (PB Fintech) के स्वामित्व वाली कंपनी पैसाबाजार (PaisaBazaar) के कुछ वेंडर्स के खिलाफ इनकम टैक्स जांच कर रहा है। कंपनी ने शुक्रवार 15 दिसंबर को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि इनकम टैक्स आधिकारियों की जांच इस हफ्ते लगातार 2 दिन चली। कंपनी ने बयान में कहा, ''कंपनी ने आयकर अधिकारियों को जरूरी सूचना मुहैया करा दी है और वह भविष्य में विभाग को और जानकारी देना जारी रखेगी।"

जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स आधिकारियों ने 13 और 14 दिसंबर को पैसाबाजार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड और पीबी फिनटेक लिमिटेड के ऑफिसों का दौरा किया। पैसाबाजार, पीबी फिनटेक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी है।

इससे एक महीने पहले सिक्योरिटी एंड एक्सचेंड बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने PB फिनटेक पर करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना नवीन कुकरेजा नाम के एक शख्स को एनआईएसएम की परीक्षा पास करने से पहले ही नौकरी देने के आरोप में लगाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें