Get App

पीएनबी ने जारी की विलफुल डिफॉल्टर्स की सूची

पंजाब नेशनल बैंक ने 913 विलफुल डिफॉल्टर्स की सूची जारी की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2016 पर 9:58 AM
पीएनबी ने जारी की विलफुल डिफॉल्टर्स की सूची

पंजाब नेशनल बैंक ने  913 विलफुल डिफॉल्टर्स की सूची जारी की है। ये सूची मार्च 2016 के आखिरी तक पैसा ना चुकाने वालों की है। इन डिफॉल्टर्स के पास बैंक का 11 हजार 4 करोड़ रुपये का पैसा फंसा है।

विनसम डायमंड पर बैंक का 900 करोड़ रुपये बकाया है, वहीं फॉरेवर प्रीसियस ज्वेलरी एंड डायमंड पर 747 करोड़ रुपये की देनदारी बनती है। किंगफिशर एयरलाइंस पर बैंक का 597 करोड़ रुपये और जूम डेवलपर्स पर 410 करोड़ रुपये बकाया है।

इस सूची में एक को-ऑपरेटिव क्षेत्र की संस्था नेफेड भी शामिल है जिस पर बैंक का 224 करोड़ रुपये बकाया हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें