Get App

बिजली की मांग बढ़ने से पावर ग्रिड ने कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 23,000 करोड़ रुपये किया

सरकारी ट्रांसमिशन कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन (PGCIL) ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का आवंटन 18,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 23,000 करोड़ रुपये कर दिया है। कंपनी के चेयरपर्सन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) आरके त्यागी ने बताया कि मजबूत ग्रोथ और मांग ज्यादा रहने के कारण कैपिटल एक्सपेंडिटर की रकम में बढ़ोतरी की गई है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के पास फिलहाल 1.47 लाख करोड़ रुपये का ट्रांसमिशन का काम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 3:23 PM
बिजली की मांग बढ़ने से पावर ग्रिड ने कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 23,000 करोड़ रुपये किया
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के पास फिलहाल 1.47 लाख करोड़ रुपये का ट्रांसमिशन का काम है।

सरकारी ट्रांसमिशन कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन (PGCIL) ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का आवंटन 18,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 23,000 करोड़ रुपये कर दिया है। कंपनी के चेयरपर्सन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) आरके त्यागी ने बताया कि मजबूत ग्रोथ और मांग ज्यादा रहने के कारण कैपिटल एक्सपेंडिटर की रकम में बढ़ोतरी की गई है।

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के पास फिलहाल 1.47 लाख करोड़ रुपये का ट्रांसमिशन का काम है। त्यागी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के बादल इनवेस्टर कॉल में कहा, 'वित्त वर्ष 2025 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर तकरीबन 23,000 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2026 के लिए यह 28,000-30,000 करोड़ रुपये की रेंज में है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2027 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर 35,000 करोड़ रुपये है।'

कंपनी अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर का बड़ा हिस्सा (14,209 करोड़ रुपये) टैरिफ आधारित कॉम्पिटिटिव बिडिंग (TBCB) के जरिये हासिल प्रोजेक्ट्स पर खर्च कर रही है, जबकि रेगुलेटेड टैरिफ मेकेनिज्म (RTM) के जरिये 3,914 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का चुनाव किया गया है। इस मेकेनिज्म के तहत सरकार किसी प्रोजेक्ट पर काम के लिए पावर ग्रिड को नॉमिनेट करती है।

इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 के लिए 20,000-20,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर का टारगेट तय किया गया था। इसमें अब और बढ़ोतरी की गई है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का कहना है कि कंपनी अंतरराज्यों वाले ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स पर व्यापक रूप से काम कर रहा है, जहां मांग काफी जबरदस्त है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें