उबर ने अपना दायरा बढ़ाने के लिए एक नई स्कीम शुरू की है। इसके लिए उबर ने टाटा मोटर्स से हाथ मिलाया है। अब जो कार मालिक या ड्राइवर उबर से जुड़ना चाहते हैं उन्हें टाटा मोटर्स से आसान फाइनेंस पर कार मिलेगी। टाटा कैपिटल फाइनेंस और टाटा मोटर्स मिलकर आसान फाइनेंस देंगे तो टाटा एआईजी किफायती इंश्योरेंस मुहैया कराएगा। आज उबर ने हैदराबद से इस स्कीम की शुरुआत की है। उबर के मुताबिक उसकी इस स्कीम में अगले एक साल में 20,000 ड्राइवर खुद का काम शुरू कर पाएंगे।
