Get App

Reliance Industries अमेरिकी कंपनी SenseHawk में 79.4% हिस्सेदारी खरीदेगी, 3.2 करोड़ डॉलर में होगी डील

सेंसहॉक सोलर कंपनियों की मदद प्लानिंग से लेकर प्रोडक्शन तक में करती है। वह इसमें ऑटोमेशन का इस्तेमाल करती है। यह एंड-टू-एंड सोलर एसेट लाइफसाइकिल के प्रबंधन के लिए सोलर डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2022 पर 9:45 AM
Reliance Industries अमेरिकी कंपनी SenseHawk में 79.4% हिस्सेदारी खरीदेगी, 3.2 करोड़ डॉलर में होगी डील
रिलायंस इंडस्ट्रीज न्यू एनर्जी बिजनेस पर फोकस बढ़ा रही है।

Reliance Industries (RIL) सेंसहॉक (SenseHawk) में 79.4 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। यह डील 3.2 करोड़ डॉलर में होगी। आरआईएल ने गुरुवार को यह ऐलान किया। सेंसहॉक कैलिफोर्निया (अमेरिका) की कंपनी है। यह सोलर एनर्जी इंडस्ट्री के लिए सॉफ्टवेयर आधारित मैनेजमेंट टूल बनाती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है। मुकेश अंबानी इस कंपनी के चेयरमैन हैं। इसके बिजनेसेज में पेट्रोकेमिकल्स, ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम और रिटेल शामिल हैं। कंपनी का करीब 60 फीसदी रेवेन्यू ऑयल-रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स बिजनेस से आता है।

यह भी पढ़ें : Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, मर्सिडीज टीम ने किया दुर्घटनास्थल का दौरा

सेंसहॉक सोलर कंपनियों की मदद प्लानिंग से लेकर प्रोडक्शन तक में करती है। वह इसमें ऑटोमेशन का इस्तेमाल करती है। यह एंड-टू-एंड सोलर एसेट लाइफसाइकिल के प्रबंधन के लिए सोलर डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें