आज दिग्गज कंपनियों बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, एनटीपीसी, नेस्ले और ग्रासिम के नतीजे आएंगे जिन पर बाजार की नजरें लगी रहेंगी।
आज दिग्गज कंपनियों बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, एनटीपीसी, नेस्ले और ग्रासिम के नतीजे आएंगे जिन पर बाजार की नजरें लगी रहेंगी।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 9 फीसदी बढ़कर 1015 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 933 करोड़ रुपये रहा था।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 0.6 फीसदी घटकर 6060 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 6098 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 1317 करोड़ रुपये से घटकर 1257 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 21.6 फीसदी से घटकर 20.7 फीसदी हो सकता है।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 58 फीसदी बढ़कर 404 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 255 करोड़ रुपये रहा था।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स की आय 44 फीसदी घटकर 1757 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स की आय 3122.5 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का एबिटडा 493 करोड़ रुपये से बढ़कर 542 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 15.8 फीसदी से बढ़कर 30.8 फीसदी हो सकता है।
आज ग्रासिम भी नतीजे जारी करेगी। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में 33 फीसदी बढ़ सकता है। वहीं आय में भी करीब 20 फीसदी का इजाफा हो सकता है। ग्रासिम के नतीजे इसलिए भी खास है क्योंकि आदित्य बिड़ला केमिकल्स के साथ विलय का असर इन नतीजों पर दिखेगा। नतीजों पर इस विलय का फायदा दिख सकता है। साथ ही ग्रासिम के स्टैंडएलोन बिजनेस में बेहतर ग्रोथ की भी उम्मीद जताई जा रही है।
सरकारी पावर कंपनी एनटीपीसी भी आज अपने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा सलाना आधार पर 17 फीसदी घट सकता है। हालांकि इस तिमाही में कंपनी की आय में आय में सालाना आधार पर करीब 2 फीसदी की बढ़त हो सकती है। इसके अलावा मार्जिन 22 फीसदी से बढ़कर 27 फीसदी होने की उम्मीद है।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में नेस्ले का मुनाफा 249 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में नेस्ले का मुनाफा 124 करोड़ रुपये रहा था।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में नेस्ले की आय 33 फीसदी बढ़कर 2314 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में नेस्ले की आय 1742.4 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में नेस्ले का एबिटडा 288 करोड़ रुपये से बढ़कर 437.3 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 16.5 फीसदी से बढ़कर 18.9 फीसदी हो सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।