Get App

दिग्गज कंपनियों के नतीजों का दिन, कैसा रहेगा प्रदर्शन

आज दिग्गज कंपनियों बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, एनटीपीसी, नेस्ले के नतीजे आएंगे जिन पर बाजार की नजरें लगी रहेंगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2016 पर 11:14 AM
दिग्गज कंपनियों के नतीजों का दिन, कैसा रहेगा प्रदर्शन

आज दिग्गज कंपनियों बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, एनटीपीसी, नेस्ले और ग्रासिम के नतीजे आएंगे जिन पर बाजार की नजरें लगी रहेंगी।

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 9 फीसदी बढ़कर 1015 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 933 करोड़ रुपये रहा था।

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 0.6 फीसदी घटकर 6060 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 6098 करोड़ रुपये रही थी।

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 1317 करोड़ रुपये से घटकर 1257 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 21.6 फीसदी से घटकर 20.7 फीसदी हो सकता है।

आयशर मोटर्स

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 58 फीसदी बढ़कर 404 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 255 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें