RIL AGM: अपने वॉट्सऐप से JioMart पर करें शॉपिंग, ईशा अंबानी ने बताया प्रोसेस

Reliance Retail की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग में इसका तरीका बताया

अपडेटेड Aug 29, 2022 पर 4:01 PM
ईशा अंबानी Reliance Retail की डायरेक्टर हैं।

आप अपने वॉट्सऐप से जियोमॉर्ट पर आसानी से कर सकते हैं शॉपिंग। Reliance Retail की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने सोमवार को कंपनी की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की एनुअल जनरल मीटिंग में वॉट्सऐप से जियोमार्ट पर शॉपिंग करने के तरीके के बारे में भी बताया।

अंबानी ने इसका डेमोंसट्रेशन पेश किया। उन्होंने कहा, "आपको शॉपिंग शुरू करने के लिए वॉट्सऐप में जियोमार्ट स्मॉर्ट बोच पर सिर्फ 'हाय करना होगा। इसके बाद जियोमार्ट आपको स्टार्ट करने के लिए एक लिंक भेजेगा। मेरे पास पहले से लिंक है। मुझे इस पर क्लिक करना होगा।"

यह भी पढ़ें : Reliance AGM 2022 live: आकाश, ईशा और अनंत आत्मविश्वास से अपना काम संभाल रहे हैं: मुकेश अंबानी


उन्होंने कहा, "तुरंत बाद हम वॉट्सऐप के सामान्य चैट इंटरफेश से ज्यादा इंगेजिंग और देखने में बेहतर शॉपिंग एक्सपीरियंस तक पहुंच जाते हैं। यहां आप जियोमार्ट का आप पूरा कैटलॉग को ब्राउज कर सकते हैं। यह कैटेगरीज और सबकैटेगरीज में बंटा है। मैं 'ग्रॉसरी सेक्शन' में जाती हूं।"

अंबानी ने बताया, "यहां आप सभी सबकैटेगरीज को देख सकते हैं। मैं आसानी से स्क्रीन पर अलग-अलग कैटेगरीज में स्विच कर सकता हूं। इसके लिए मुझे बैक जाने की जरूरत नहीं है। मैं कुछ खरीदना चाहती हूं। यहां मैं अपने शॉपिंग कार्ट में एक दर्जन केले ऐड करती हूं। अगर आप आसानी से किसी प्रोडक्ट तक पहुंचना चाहते हैं तो आप सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए मैं यहां कुछ सर्च करती हूं।"

अंबानी ने कहा, "अहा! मुझे वह चीज मिल गई, जिसे मैं तलाश कर रही थी-नेचुरल योगर्ट । इसे भी मैं अपने कार्ट में ऐड कर लेती हूं। अब मैं अपने कार्ट को देखती हूं। यहां मैं एक दर्जन केले और योगर्ट देख सकती हूं। आप देख सकते हैं कि जियोमार्ट पर शॉपिंग कर मैनें 100 रुपये बचाए हैं। थैंकयू जियोमार्ट! अब मुझे अपना ऑर्डर कनफर्म करना होगा।"

उन्होंने कहा कि चूंकि मैं एक रिपीट कस्टमर (बार-बार खरीदने वाली ग्राहक) हूं तो जियोमार्ट मेरा डिलीवरी एड्रेस जानता है। मैं यहां सिर्फ कनफर्म कर देती हूं। उन्होंने कहा कि फिर मुझे पेमेंट मेथड चूज करना होगा। मैं वॉट्सऐप पे यूज करना चाहती हूं। आप चाहें तो कैश ऑन डिलीवरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंबानी ने बताया कि पेमेंट से पहले आप एक बार फिर वेरिफाय माय ऑर्डर कर सकते हैं। चूंकि वॉट्सऐप पे यूपीआई पर आधारित है तो मुझे अपना UPI सिक्योरिटी PIN डालना होगा। अब मेरा ऑर्डर प्लेस हो गया है। मुझे कनफर्मेशन मैसेज भी मिल गया है। आपने देखा कि पूरी शॉपिंग मैंने सिर्फ वॉट्सऐप पर की है। इसमें सिर्फ कुछ मिनट लगे हैं। जब तक डिलीवरी नहीं हो जाती मुझे ऑर्डर स्टेटस मिलता रहेगा। देखिए यह कितना आसान है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।