Royal Enfield की अपडेटेड क्लासिक 350 इसी महीने लॉन्च होगी, नए इंजन से मिलेगी ज्यादा पावर

नए वर्जन में पहले से अधिक पावर वाला इंजन और नए फीचर्स हैं, शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपये होगी

अपडेटेड Aug 13, 2021 पर 6:17 PM

रॉयल एनफील्ड ने अपडेटेड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल के लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। नई क्लासिक 350 27 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसमें मैकेनिकल के साथ ही कुछ और बदलाव भी किए गए हैं। इसका इंजन  Meteor 350 से लिया गया है। इसमें ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ ही राइडर्स की मदद के लिए एक छोटी स्क्रीन भी दी जाएगी।

नेविगेशन के लिए राइडर्स अपने स्मार्टफोन के ब्लूटूथ कनेक्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

क्लासिक 350 में नया इंजन लगाया गया है। इसका 349 cc सिंगल सिलिंडर DOHC इंजन कंपनी के Meteor 350 मॉडल से लिया गया है।

इस मोटसाइकिल के मौजूदा मॉडल की कीमत हाल ही में बढ़ाई गई थी। यह अब सबसे महंगे वेरिएंट के लिए 2 लाख रुपये से अधिक होगी। इसकी शुरुआती कीमत 1.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, अहमदाबाद) है।

नए फीचर्स के साथ क्लासिक 350 का अपडेटेड मॉडल इससे महंगा होगा। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.85 लाख रुपये हो सकती है।

रॉयल एनफील्ड ने जून में घोषणा की थी कि वह मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में बाइक की एक नई रेंज लॉन्च करेगी। कंपनी प्रत्येक तिमाही में एक नया मॉडल लॉन्च करना चाहती है। कोरोना के फैलने के कारण देश भर में लगे लॉकडाउन से कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है और इसके नए मॉडल्स के लॉन्च में भी देरी हुई है।


हालांकि, लॉकडाउन खुलने के साथ कंपनी की बिक्री में भी तेजी आई है। इसे फेस्टिव सीजन के दौरान बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।