साणंद में टाटा मोटर्स की फैक्ट्री के पास आग लग गई। आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग पर काबू भी पा लिया गया है। खबर है कि सुप्रीम इंडस्ट्रीज के कैंपस में आग लगी। कंपनी टाटा के नैनो प्लांट के लिए सप्लायर है। कंपनी ने कहा है कि आग लगने से टिएगो के प्रोडक्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
