SBI ने बजाज हिंदुस्तान शुगर के खिलाफ शुरू की दिवालिया प्रक्रिया, जानिए कंपनी पर है कितना बकाया

रिपोर्टों के मुताबिक, बजाज हिंदुस्तान शुगर पर SBI, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंकों का करीब 4,800 करोड़ रुपये बकाया है

अपडेटेड Aug 16, 2022 पर 9:22 PM
Story continues below Advertisement
बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के शेयर मंगलवार को NSE पर 4.21% गिरकर 10.25 रुपये पर बंद हुए

देश के सबसे बड़े लेंडर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बजाज हिंदुस्तान शुगर (Bajaj Hindusthan Sugar) के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में दिवालिया याचिका दाखिल की है। कंपनी ने मंगलवार 16 अगस्त को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी।

SBI ने इनसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की इलाहाबाद बेंच में यह याचिका दाखिल की है। हालांकि बजाज हिंदुस्तान शुगर ने नियामकीय फाइलिंग्स में इस याचिका के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी है।

हालांकि मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बजाज हिंदुस्तान शुगर पर SBI, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंकों का करीब 4,800 करोड़ रुपये बकाया है।


बैंक आमतौर पर कर्ज का भुगतान नहीं होने पर NCLT में कंपनी के खिलाफ दिवालिया याचिका फाइल करते हैं। याचिका स्वीकार होने के बाद कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- HAL के शेयर 1 साल में 110% भागे, अभी भी इस पर एनालिस्ट का नजरिया है बुलिश, जानिए क्या है वजह

बजाज हिंदुस्तान एक शुगर और एथेनॉल बनाने वाली कंपनी है। यह बजाज ग्रुप का हिस्सा है, जिसका मुख्यालय मुंबई है। कंपनी के पास 14 शुगर प्लांट्स है और ये सभी उत्तर प्रदेश में स्थित है। इसके अलावा कंपनी के पास 6 डिस्टलरीज है, जिनकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 800 किलोलीटर्स की इंडस्ट्रिय अल्कोहल की है।

कंपनी अपने शुगर मिलों में 430 मेगावॉट की बिजली भी पैदा करती है और करीब 100 मेगावॉट की बिजली उत्तर प्रदेश की स्टेट ग्रिड को करती है। इसकी शुगर मिलों से सटे पांच 90 मेगावाट के कोयले से चलने वाले पावर प्लांट भी हैं, जो स्टेट ग्रिड के लिए 450 मेगावाट बिजली पैदा करते हैं।

इस बीच मंगलवार को बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के शेयर NSE पर 4.21% गिरकर 10.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 14.58 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 35.74 फीसदी घटा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।