Get App

SBI ने लॉन्च की प्रीमियम बैंकिंग सर्विस SBI Wealth, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

इस सर्विस में कुछ खास योग्यता रखने वाले कस्टमर्स को प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2019 पर 5:03 PM
SBI ने लॉन्च की प्रीमियम बैंकिंग सर्विस SBI Wealth, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

State Bank of India ने अपने कुछ खास कस्टमर्स के लिए खास प्रीमियम बैंकिंग सर्विस लॉन्च की है। बैंक ने SBI Wealth नाम से ये सर्विस शुरू की है, जिसमें कुछ खास योग्यता रखने वाले कस्टमर्स को प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी।

अकाउंट होल्डर को मिलेंगी ये सुविधाएं

- इस सर्विस के तहत कस्टमर को पर्सनलाइज्ड बैंकिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। सभी बैंकिंग जरूरतों के लिए उन्हें एक अनुभवी रिलेशनशिप मैनेजर की मदद मिलेगी।

- डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा के लिए एक अलग से कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव होगा, जो जरूरत पड़ने पर डॉक्यूमेंट्स को घर से ले जाएगा या डिलीवरी करेगा।

- इस टाइप के अकाउंट होल्डर्स को सिग्नेचर डेबिट और क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे, जिसमें उन्हें लाइफ स्टाइल बेनेफिट्स और एक्सीलरेटेड रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।

- कस्टमर को नया इन्हैंस्ड सेविंग्स अकाउंट, बिना किसी चार्ज के वीज़ा सिग्नेचर डेबिट कार्ड, लाइफस्टाइल प्रिविलेज, प्रायोरिटी पर लोन अप्रूवल, एडिशनल प्रिविलेज के साथ वीज़ा सिग्नेचर कार्ड और एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट सहित एसबीआई वेल्थ रिलेशनशिप में ल्यूक्रेटिव इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मिलेंगे।

- बैंक एक ओपन इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए इन्वेस्टमेंट प्रॉडक्ट्स अवेलेबल कराएगा। कस्टमर्स डायरेक्ट इक्विटी और फिक्स्ड इनकम सर्विसेज में भी इन्वेस्ट कर पाएंगे। प्रोटेक्शन के लिए कस्टमर लाइफ इंश्योरेंस और जनरल इंश्योरेंस प्रॉडक्ट्स भी खरीद पाएंगे।

क्या है योग्यता?

इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपकी योग्यता इस बात पर निर्भर करती है कि आप Existing to Bank (ETB) Client हैं या New to Bank (NTB) Client.

Existing to Bank (ETB) Client

- टोटल डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड में निवेशन और एसबीआई में डिमैट होल्डिंग कुल मिलाकर टोटल रिलेशनशिप 30 लाख तक होना चाहिए।

- एसबीआई अकाउंट में 2 लाख या इससे ज्यादा की नेट सैलरी क्रेडिट होनी चाहिए।

- 1 करोड़ या उससे ऊपर का एसबीआई होम लोन।

New to Bank (NTB) Client

- इनीशियल डिपॉजिट/10 लाख का इन्वेस्टमेंट (12 महीनों के भीतर टोटल रिलेशनशिप वैल्यू 30 लाख तक होने वाला हो)

- एसबीआई के साथ 2 लाख और इसके ऊपर तक की नेट सैलरी क्रेडिट के लिए सैलरी अकाउंट खुलवाया हो।

- जल्द ही 1 करोड़ या उससे ऊपर का एसबीआई होम लोन लिया हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें