एसबीआईः मुनाफा 34.6% घटा, एनपीए में बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 34.6 फीसदी घटकर 2538 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 11, 2016 पर 12:43 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 34.6 फीसदी घटकर 2538 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 3879 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 1.3 फीसदी बढ़कर 14437 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 14253 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 6.94 फीसदी से बढ़कर 7.14 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई की नेट एनपीए 4.05 फीसदी से बढ़कर 4.19 फीसदी रहा है।

    रुपये में एसबीआई के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.01 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 57421 करोड़ रुपये से बढ़कर 60013 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई के नए एनपीए 8790 करोड़ रुपये से बढ़कर 10341 करोड़ रुपये रहे हैं। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 7413 करोड़ रुपये से बढ़कर 7896 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 4360.6 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 61.6 फीसदी से बढ़कर 62.12 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 14.01 फीसदी से घटकर 13.94 फीसदी रहा है।


    साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई की अन्य आय 6197 करोड़ रुपये से बढ़कर 8424 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एसबीआई के कॉरपोरेट बैंकिंग का एबिट 3277 करोड़ रुपये के घाटे में रहा है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एसबीआई के कॉरपोरेट बैंकिंग का एबिट 683.6 करोड़ रुपये के मुनाफे में रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।