जेएसडब्ल्यू एनर्जी के (JSW ENERGY) के दूसरी तिमाही के नतीजे फ्लैट रहे। Q2 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 2.3% बढ़कर 876.8 करोड़ रुपये जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 856.8 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की आय 0.7% घटकर 3,237.7 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल समान तिमाही में ये 3,259.4 करोड़ रुपये रही थी। Q2 में आय ग्रोथ सपाट रही। लेकिन EBITDA में भी 10.4% का दबाव रहा। मार्जिन भी 6% घटकर 52% पर रही। कंपनी का Q2 में फ्यूल कॉस्ट 21% बढ़कर 1152 करोड़ रुपये हो गया। Q2 तक कुल कर्ज 24875 करोड़ रुपये रहा। जबकि औसत टैरिफ 24% घटकर 4.48/KWh रहा। नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर आज हमारे सहयोगी चैनल से सीएनबीसी-आवाज़ से कंपनी के MD & CEO शरद महेंद्र ने कहा कि अगले 6 महीने में 2 GW क्षमता जोड़ने का हमारा लक्ष्य है।
