Get App

SCHOTT Poonawalla में 30-40% स्टेक बेचेगा सीरम इंस्टीट्यूट, पीई फर्म TPG से हुई डील

उद्यमी अदार पूनावाला की अगुवाई वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अब SCHOTT पूनावाला की अपनी 30-40 पर्सेंट हिस्सेदारी अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG को बेच सकती है। मामले से वाकिफ तीन लोगों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर यह जानकारी दी है। स्कॉट पूनावाला का मुख्यालय मुंबई में है और यह फार्मा और बायोटक सेक्टरों के लिए ग्लास पैकेजिंग प्रोवाइडर का काम करती है। यह कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और SCHOTT फार्मा एजी एंड कंपनी का ज्वाइंट वेंचर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2024 पर 11:00 PM
SCHOTT Poonawalla में 30-40% स्टेक बेचेगा सीरम इंस्टीट्यूट, पीई फर्म TPG से हुई डील
दोनों पक्षों के बीच डील पर हस्ताक्षर हो गए हैं और कुछ अन्य औपचारिकताएं बाकी हैं।

उद्यमी अदार पूनावाला की अगुवाई वाली इकाई सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अब SCHOTT पूनावाला की अपनी 30-40 पर्सेंट हिस्सेदारी अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG को बेच सकती है। मामले से वाकिफ तीन लोगों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर यह जानकारी दी है। स्कॉट पूनावाला (Schott Poonawala) का मुख्यालय मुंबई में है और यह फार्मा और बायोटक सेक्टरों के लिए ग्लास पैकेजिंग प्रोवाइडर का काम करती है। यह कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और SCHOTT फार्मा एजी एंड कंपनी का ज्वाइंट वेंचर है।

एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, 'दोनों पक्षों के बीच डील पर हस्ताक्षर हो गए हैं और कुछ अन्य औपचारिकताएं बाकी हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ने 3 साल से भी ज्यादा पहले इसमें निवेश किया था और उसकी योजना 30-40 पर्सेंट हिस्सेदारी की बिक्री कर फंड निकालने की है। इसमें कंपनी की कुल हिस्सेदारी 50 पर्सेंट है।'

मामले से वाकिफ दूसरे सूत्र ने बताया, 'सीरम इंस्टीट्यूट की योजना ज्वाइंट वेंचर से पूरी तरह बाहर निकलने की नहीं है। उसका इरादा बाकी स्टेक रखने का है। इस डील में SCHOTT पूनावाला की इक्विटी वैल्यूएशन तकरीबन 80 करोड़ डॉलर है और आने वाले समय में इस फर्म में तीन इकाइयों-SCHOTT फार्मा, टीपीजी ग्रोथ और सीरम इंस्टीट्यूट के बीच पार्टनरशिप होगी।

80 करोड़ डॉलर इक्विटी वैल्यूएशन के लिहाज से देखा जाए, तो SCHOTT पूनावाला में 30-40 पर्सेंट स्टेक का मतलब 24 करोड़-32 करोड़ डॉलर होगा। एक तीसरे शख्स ने मनीकंट्रोल ने बताया, ' इनजेक्टेबल मार्केट तेजी से बढ़ रहा सेगमेंट है। SCHOTT पूनावाला एक खास एसेट है और इंजेक्टेबल पैकेजिंग में इसका मार्केट शेयर 50 पर्सेंट से भी ज्यादा है, लिहाजा TPG को इसमें अवसर दिखा।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें