Get App

Skoda Slavia Facelift की कीमतों का ऐलान, ₹9.99 लाख से शुरू; 8-स्पीड AT और नए फीचर्स ने खींचा ध्यान

Skoda ने इस साल अगस्त में नई Slavia को पेश करने के बाद अब आखिरकार इसकी कीमतों का ऐलान कर दिया है। नई Slavia को कंपनी ने 6 वेरिएंट- Classic, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo में लॉन्च किया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 5:32 PM
Skoda Slavia Facelift की कीमतों का ऐलान, ₹9.99 लाख से शुरू; 8-स्पीड AT और नए फीचर्स ने खींचा ध्यान
Skoda Slavia Facelift की कीमतों का ऐलान, ₹9.99 लाख से शुरू

Skoda Slavia Facelift: Skoda ने इस साल अगस्त में नई Slavia को पेश करने के बाद अब आखिरकार इसकी कीमतों का ऐलान कर दिया है। नई Slavia को कंपनी ने 6 वेरिएंट- Classic, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹18.84 लाख (दोनों एक्स-शोरूम) तक जाती है। नई Slavia में सिर्फ डिजाइन में बदलाव ही नहीं किए गए हैं, बल्कि इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। सबसे बड़ा अपडेट छोटे 1.0 TSI इंजन के साथ मिलने वाला नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। कंपनी अगले हफ्ते से ग्राहकों को नई Slavia की डिलीवरी शुरू करेगी।

नई Slavia में MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जारी रखा गया है और इसमें पहले वाले इंजन विकल्प भी मिलते रहेंगे। आइए जानते हैं 2026 Skoda Slavia Facelift की कीमत और इसमें किए गए सभी बड़े बदलावों के बारे में।

Skoda Slavia Facelift की कीमतें

भारत में नई Skoda Slavia Facelift की कीमत Classic 1.0 TSI MT वेरिएंट के लिए ₹9.99 लाख से शुरू होती है। वहीं, टॉप मॉडल Monte Carlo 1.5 TSI DSG की कीमत ₹18.84 लाख तक जाती है। Classic+ वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख है। इसके अलावा Signature की कीमत ₹13.94 लाख, Sportline की ₹14.34 लाख और Prestige की ₹15.89 लाख से शुरू होती है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें