पवन कुमार चांदना (Pawan Kumar Chandana ) और नगा भारत डाका ( Naga Bharat Daka) ने जब Indian Space Research Organisation (ISRO) की अपनी नौकरी छोड़ अपना स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया तब भविष्य की तस्वीर साफ नहीं थी। IIT से पढ़ाई कर चुके चांदना और डाका ने 2018 में अंतरिक्ष से जुड़ा स्टार्टअप Skyroot Aerospace शुरू किया था। तब इंडिया में अंतरिक्ष के क्षेत्र में शायद ही कोई प्राइवेट कंपनी थी।
