Telecom Regulatory Authority of India (Trai) ने अपना मोबाइल फोन कॉलर आइडेंटिटी सिस्टम लॉन्च करने का प्लान बनाया है। यह सिस्टम KYC वेरिफायड होगा। इस सिस्टम के अगले तीन हफ्तों में शुरू हो जाने की उम्मीद है।
Telecom Regulatory Authority of India (Trai) ने अपना मोबाइल फोन कॉलर आइडेंटिटी सिस्टम लॉन्च करने का प्लान बनाया है। यह सिस्टम KYC वेरिफायड होगा। इस सिस्टम के अगले तीन हफ्तों में शुरू हो जाने की उम्मीद है।
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, Trai के चेयरपर्सन पीडी वाघेला ने 16 नवंबर को बताया कि टेलीकॉम रेगुलेटर 'मल्टीपल स्क्रींस, एक जैसे कंटेंट' की स्थिति को देखते हुए नए रेगुलेशन बनाने के बारे में भी सोच रहा है।
Trai का कॉलर आईडी सिस्टम अभी इस्तेमाल हो रहे Truecaller की जगह ले सकता है। ट्रूकॉलर स्वीडिश कॉलर आइडेंटिफाइंग ऐप है। वाघेला ने एचडी को बताया, "ट्राई ने इस मसले का समाधान निकालने के लिए मसले से जुड़े कई स्टेकहोल्डर्स से बातचीत की है। नए फीचर के अगले दो से तीन हफ्ते में लॉन्च हो जाने की उम्मीद है।"
इस साल मई में ट्रूकॉलर के सीईओ और फाउंडर एलेन मामेडी ने कहा था कि ट्राई जो कॉलर-नेम डिस्प्ले सिस्टम बनाना चाहता है, वह ट्रूकॉलर से मुकाबला नहीं कर पाएगा।
वाघेला ने कहा कि रेगुलेटरी और लीगल फ्रेमवर्क को नए डेवलपमेंट्स के साथ तालमेल बैठाना होगा। इससे न सिर्फ नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू करने में आासानी होगी बल्कि देश और उपभोक्ता हितों की भी सुरक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि रेगुलेटरी सिस्टम की नजर में जो चीज सबसे पहले आई है वह कंटेंट का कनवर्जेंस। आज एक ही कंटेंट टेलीविजन, स्मार्ट कनेक्टेड स्क्रींस और स्मार्टफोंस पर उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि इन प्लेटफॉर्म के डिस्ट्रिब्यूशन मेकानिज्म में फर्क की वजह से ये रेगुलेटर के लिए चैलेंज पेश करते हैं। इसलिए कनवर्जेंस की टेक्नोलॉजी की नई दुनिया में हमें रेगुलेटरी रीजीम के संभावित एलाइनमेंट के बारे में विचार करना होगा। उन्होंने CII के बिग पिक्चर समिट में ये बातें कहीं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।