Get App

Tanla Platforms Q4 Results: मुनाफा 10% घटा, ₹6 डिविडेंड का ऐलान; शेयरों पर क्या होगा असर?

Tanla Platforms का Q4 में प्रॉफिट 10% घटा है। मामूली रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद ऑपरेशनल मार्जिन में सुधार नहीं हुआ। टानला का शेयर अपने 52वीक के हाई से करीब 55% तक गिर चुका है। कंपनी ने ₹6 का डिविडेंड घोषित किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2025 पर 8:40 PM
Tanla Platforms Q4 Results: मुनाफा 10% घटा, ₹6 डिविडेंड का ऐलान; शेयरों पर क्या होगा असर?
टानला प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹6 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

 

Tanla Platforms Q4 Results: टानला प्लेटफॉर्म्स (Tanla Platforms) ने गुरुवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.9% घटकर ₹117.3 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹130.2 करोड़ था।

कंपनी की आय में मामूली 1.9% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹1,024.4 करोड़ रही। यह एक साल पहले ₹1,005.5 करोड़ थी। EBITDA भी 1.9% बढ़कर ₹163.4 करोड़ हो गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन 16% पर स्थिर रहा। इससे संकेत मिलता है कि मामूली रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद ऑपरेशनल एफिशिएंसी में कोई खास सुधार नहीं हुआ।

Tanla Platforms ₹6 का डिविडेंड देगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें