Tata Consumer Q2 Result: Tata Consumer का मुनाफा 36% बढ़कर 355 करोड़ पहुंचा

सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3,363 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के रेवेन्यू के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ 1.1 फीसदी रही

अपडेटेड Oct 20, 2022 पर 5:15 PM
Story continues below Advertisement
टाटा कंज्यूमर का सितंबर तिमाही में EBITDA 4 फीसदी बढ़कर साल दर साल आधार पर 438 करोड़ रुपये रहा।

Tata Consumer Products ने 20 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा साल दर साल आधार पर 36 फीसदी बढ़कर 355 करोड़ रुपये पहुंच गया। तिमाही दर तिमाही आधार पर मुनाफे की ग्रोथ 28.4 फीसदी रही।

सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3,363 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के रेवेन्यू के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ 1.1 फीसदी रही। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 3,326 करोड़ रुपये रेवेन्यू कमाया था। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट्स ने कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ साल दर साल आधार पर 22 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।

यह भी पढ़ें : मुश्किल नहीं है विदेशी कंपनियों के शेयरों में निवेश करना, जानिए क्या है तरीका


टाटा कंज्यूमर का सितंबर तिमाही में EBITDA 4 फीसदी बढ़कर साल दर साल आधार पर 438 करोड़ रुपये रहा। हालांकि EBITDA मार्जिन साल दर साल आधार पर 1 फीसदी गिरकर 13 फीसदी रहा। विदेश में कंपनी के बिजनेस में कमजोरी इसकी वजह रही।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ Sunil D'Souza ने कहा, "इनफ्लेशनरी प्रेशर, बैलेंसिंग मार्जिन, करेंसी में कमजोरी और विदेशी मार्केट में प्राइसिंग इश्यू के बावजूद हमने फिर से तिमाही के दौरान रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ हासिल की है।"

20 अक्टूबर को टाटा कंज्यूमर के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.84 फीसदी चढ़कर 771 रुपये पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।