Get App

Tata Motors के बोर्ड ने IPO के जरिए Tata Technologies में अपनी हिस्सेदारी बेचने को दी सैद्धांतिक मंजूरी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सोमवार 12 दिसंबर को बताया कि उसके बोर्ड ने टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) में अपनी आंशिक हिस्सेदारी को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए बेचने की संभावना तलाशने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 12, 2022 पर 10:31 PM
Tata Motors के बोर्ड ने IPO के जरिए Tata Technologies में अपनी हिस्सेदारी बेचने को दी सैद्धांतिक मंजूरी
फिलहाल Tata Technologies में टाटा मोटर्स की करीब 74 फीसदी हिस्सेदारी है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सोमवार 12 दिसंबर को बताया कि उसके बोर्ड ने टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) में अपनी आंशिक हिस्सेदारी को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए बेचने की संभावना तलाशने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। टाटा टेक्नोलॉजीज, एक ग्लोबल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज कंपनी है और फिलहाल टाटा मोटर्स की एक सब्सिडियरी कंपनी है। अगर यह IPO आता है तो ये 18 सालों में पहला मौका होगा जब, नमक से लेकर स्टील तक बनाने वाली टाटा समूह कोई इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाएगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में Tata Motors ने बताया कि 12 दिसंबर, 2022 को हुई कंपनी की आईपीओ कमिटी ने इस तरह के कदम के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने कहा कि हालांकि यह IPO अभी बाजार की परिस्थितियों, नियामकीय मंजूरियों और सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से मिलने वाली टिप्पणियों आदि पर निर्भर करेगा। Tata Motors ने यह भी कहा कि कंपनी आईपीओ से जुड़े सभी मैटेरियल और सूचनाओं की जब भी जरूरत होगी, उसकी घोषणा करेगी।

टाटा मोटर्स की कंपनी में 74% हिस्सेदारी

फिलहाल Tata Technologies में टाटा मोटर्स की 74 फीसदी हिस्सेदारी है। शुरुआती जानकरी के मुताबिक, नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का बिजनेस करने वाला टाटा ग्रुप, इस आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल टाटा टेक्नोलॉजीज के कारोबार के विस्तार पर खर्ज करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें