Get App

जानिए टाटा मोटर्स, जस्ट डायल में क्यों रही हलचल

अमेरिका में कमजोर बिक्री के कारण टाटा मोटर्स के शेयर पर दबाव देखने को मिला।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2016 पर 5:31 PM
जानिए टाटा मोटर्स, जस्ट डायल में क्यों रही हलचल

टाटा मोटर्स के शेयर में आज भारी गिरावट देखी गई। अमेरिका में कमजोर बिक्री के कारण शेयर पर दबाव देखने को मिला। अप्रैल में टाटा मोटर्स-जेएलआर की बिक्री 2 फीसदी गिरकर 6275 यूनिट रही है। वहीं जैगुआर की बिक्री 1 फीसदी बढ़कर 1087 यूनिट रही है। जबकि लैंडरोवर की बिक्री 2 फीसदी गिरकर 5188 यूनिट रही है।

जस्ट डायल के शेयर पर आज भारी दबाव देखने को मिला। बैंक ऑफ अमेरिका-मैरिल लिंच के डाउनग्रेड के बाद कंपनी में जोरदार बिकवाली हुई। बैंक ऑफ अमेरिका-मैरिल लिंच ने कंपनी की रेटिंग न्यूट्रल से घटाकर अंडरपरफॉर्म कर दी है। वहीं लक्ष्य 770 से घटाकर 755 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के वैल्युएशन फंडामेंटल्स के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। इसलिए शेयर में गिरावट का अंदेशा है। इसके अलावा कंपनी के नए प्रोडक्ट्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है जिससे वो फिर पटरी पर लौट सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें