टाटा मोटर्सः मुनाफा 3 गुना बढ़ा, आय 19% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 3 गुना बढ़कर 5177 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 30, 2016 पर 6:59 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 3 गुना बढ़कर 5177 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 1716.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 19 फीसदी बढ़कर 80684 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 67777 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा 8438 करोड़ रुपये से बढ़कर 11387.1 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा मार्जिन 12.4 फीसदी से बढ़कर 14.1 फीसदी रहा है।

    जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा मोटर्स को 555.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स को 71.2 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स को 68.3 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में जेएलआर का मुनाफा 56.3 फीसदी बढ़कर 47.2 करोड़ पाउंड रहा है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में जेएलआर का मुनाफा 30.2 करोड़ पाउंड रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में जेएलआर की आय 13.2 फीसदी बढ़कर 659.4 करोड़ पाउंड रहा है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में जेएलआर की आय 582.6 करोड़ पाउंड रहा था।


    सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जेएलआर का एबिटडा 101.6 करोड़ पाउंड से बढ़कर 106.9 करोड़ पाउंट रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जेएलआर का एबिटडा मार्जिन 17.4 फीसदी से घटकर 16.2 फीसदी रहा है। जेएलआर के मुनाफे में चीन के ज्वाइंट वेंचर का 4.9 करोड़ पाउंड का हिस्सा रहा है।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स को 465 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स को 1164.3 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स की स्टैंडअलोन आय 16.5 फीसदी बढ़कर 12570 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स की स्टैंडअलोन आय 10786 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा मोटर्स का स्टैंडअलोन एबिटडा 159 करोड़ रुपये से बढ़कर 896 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा मोटर्स का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन 1.5 फीसदी से बढ़कर 7.1 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।