वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 18.2 फीसदी बढ़कर 897 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 759.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 18.2 फीसदी बढ़कर 897 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 759.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा की आय 2.7 फीसदी बढ़कर 6883.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की आय 6701 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिट 962.1 करोड़ रुपये से घटकर 943.6 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिट मार्जिन 14.3 फीसदी से घटकर 13.7 फीसदी रहा है।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा की डॉलर आय 0.7 फीसदी बढ़कर 102.26 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की डॉलर आय 101.5 करोड़ डॉलर रही थी।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा का फॉरेक्स मुनाफा 64.3 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा को 9.8 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ था। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टेक महिंद्रा की अन्य आय 73.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 101.6 करोड़ रुपये रही है।
टेक महिंद्रा ने 6 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड का एलान किया है। साथ ही टेक महिंद्रा ने 12 रुपये के कुल डिविडेंड का एलान किया है। टेक महिंद्रा ने कहा है कि उसने पेमेंट बैंक शुरू करने की योजना को रद्द कर दिया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।