हलचल में थी ये कंपनियां, ये है इनकी खबर

जगुआर लैंड रोवर की शानदार बिक्री के चलते आज टाटा मोटर्स का शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया।

अपडेटेड Jun 07, 2016 पर 3:53 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा मोटर्स

    जगुआर लैंड रोवर की शानदार बिक्री के चलते आज टाटा मोटर्स का शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। मई में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 45 हजार यूनिट के करीब पहुंच गई है। जगुआर की बिक्री 90 फीसदी बढ़कर 10600 यूनिट से ज्यादा रही है, वहीं लैंड रोवर की बिक्री 6 फीसदी बढ़कर 34 हजार के पार पहुंच गई है। चीन में कंपनी की बिक्री 28 फीसदी बढ़ी है, वहीं यूरोप में 24 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई है।

    स्ट्राइड शासुन 

    स्ट्राइड शासुन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए से बंगलुरू प्लांट के लिए इंस्पेक्शन रिपोर्ट मिल गई है। इस रिपोर्ट के बाद प्लांट के लिए यूएसएफडीए की मान्यता जारी रहेगी। इस खबर के कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। इंट्रा डे में स्ट्राइड शासुन का शेयर 4 फीसदी तक उछल गया था।

    गोवा कार्बन

    शानदार प्रदर्शन के बाद आज गोवा कार्बन में जोरदार तेजी दिखी। मई में कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। पेट्रोलियम कोक का उत्पादन दोगुना से ज्यादा बढ़कर 8 हजार एमटी के मुकाबले 19 हजार एमटी पर पहुंच गया है। जबकि बिक्री 168 फीसदी बढ़कर 13800 एमटी पर पहुंच गई है।


    रामकी इंफ्रा

    रामकी इंफ्रा को छत्तीसगढ़ और पंजाब में 612 करोड़ रुपये के रोड प्रोजक्ट्स के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को 263 करोड़ रुपये का ऑर्डर छत्तीसगढ़ में एनएच-49 के एक हिस्से के अपग्रडेशन के लिए मिला है। इसी हाईवे के दूसरे हिस्से के अपग्रेडेशन के लिए कंपमी को 298 करोड़ रुपये का एक और ऑर्डर मिला है। इसके अलावा पंजाब में कंपनी को 50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।