Get App

हलचल में थे ये शेयर, क्या थी इनकी खबर

मॉनसून सत्र में जीएसटी पास होने की उम्मीद बढ़ने से लॉजिस्टिक शेयरों में लगातार तेजी देखी जा रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2016 पर 3:46 PM
हलचल में थे ये शेयर, क्या थी इनकी खबर

वीजा स्टील के शेयर में आज शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी ने अपनी जेवी फर्म वीजा बाओ के मर्जर के लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मांगी है जिससे शेयर में खरीदारी देखने को मिली।  मर्जर से लागत में कमी आएगी और फेरो क्रोम बिजनेस के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। वीजा बाओ, वीजा स्टील और चीन की कंपनी बाओस्टील का ज्वाइंट वेंचर है। कंपनी में वीजा स्टील की 65 फीसदी हिस्सेदारी।

जीवीके पावर के शेयर में  भी आज शानदार तेजी दिखी। कंपनी ने लोन और गारंटी की अधिकतम सीमा बढ़ाने के लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मांगी है जिससे शेयर में खरीदारी देखने को मिली। कंपनी की लोन की अधिकतम सीमा 10 हजार करोड़ से बढ़ाकर 15 हजार करोड़ करना चाहती है।

यस बैंक

ब्रोकरेज के लक्ष्य बढ़ाए जाने के बाद आज यस बैंक में अच्छी तेजी देखने को मिली। मैक्वारी ने बैंक के लिए लक्ष्य 17 फीसदी बढ़ाकर 1325 रुपये कर दिया है। बैंक को हाल में भी 1 अरब डॉलर का कैपिटल जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली है। मैक्वारी का कहना है कि इससे ज्यादा चिंता की बात नहीं है। ब्रोकरेज का कहना है कि तेज ग्रोथ के लिए बैंक को कैपिटल की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें