Get App

4 साल का वेतन बोनस के रूप में अपने कर्मचारियों को दे रही है ये कंपनी

अपने कर्मचारियों को 4 साल का वेतन बोनस के रूप में देनेवाली एवरग्रीन मरीन का नाम 2021 में इंटरनेट पर छा गया था। उस समय उसका संचालित एक जहाज स्वेज नहर में फंस गया। सुपर टैंकर 'एवर गिवेन' बालू के तूफान के दौरान नहर के आर-पार तिरछा खड़ा हो गया था। इसकी वजह से लगभग एक हफ्ते तक व्यापार प्रवाह बाधित रहा था

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 10, 2023 पर 10:22 AM
4 साल का वेतन बोनस के रूप में अपने कर्मचारियों को दे रही है ये कंपनी
इस कंपनी को 2022 में $20.7 अरब रेवन्यू कमाने की उम्मीद है जो 2020 में की गई बिक्री के लगभग तीन गुना के बराबर है

एक ताइवानी शिपिंग कंपनी कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन बोनस देकर एक शानदार वर्ष मना रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक एवरग्रीन मरीन कॉर्प (Evergreen Marine Corp.) ने साल के अंत में 50 महीने के वेतन के बराबर रकम अपने कर्मचारियों की दी है। इसको दूसरी तरफ से देखें तो करीब चार साल से अधिक का वेतन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस के रूप में दिया है। इस मामले से वाकिफ एक शख्स ने ब्लूमबर्ग को बताया कि बोनस का आकार कर्मचारी के जॉब ग्रेड और फंक्शन पर निर्भर करता है। सूत्र ने बताया कि बड़े पैमाने पर दिया जाने वाला बोनस केवल ताइवान स्थित कॉन्ट्रैक्ट्स पर लागू होते हैं।

एवरग्रीन मरीन का नाम 2021 में उस समय इंटरनेट पर छा गया था जब उसका संचालित एक जहाज स्वेज नहर (Suez Canal) में फंस गया। सुपर टैंकर 'एवर गिवेन' (‘Ever Given’) बालू के तूफान के दौरान नहर के आर-पार तिरछा हो गया। जिससे लगभग एक सप्ताह तक स्वेज नहर से होनेवाला व्यापार प्रवाह बाधित रहा था।

लेकिन एवरग्रीन मरीन को पिछले दो वर्षों में महामारी-युग के शिपिंग बूम से लाभ हुआ है। फर्म को 2022 में $20.7 अरब रेवन्यू कमाने की उम्मीद है। जो कि इसकी 2020 की बिक्री का लगभग तीन गुना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें