Get App

इस शेयर ने 5 साल में दिया 1600% का रिटर्न, क्या आपके पास है?

यह कंपनी केबल मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार करती है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 94 फीसदी का उछाल आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2019 पर 8:59 AM
इस शेयर ने 5 साल में दिया 1600% का रिटर्न, क्या आपके पास है?

KEI Industries निवेशकों के पोर्टफोलियो के लिए वरदान साबित हुआ है। 2014 से अब तक यह शेयर 1674 फीसदी बढ़ चुका है। 2014 में यह शेयर 30 रुपए पर कारोबार कर रहा था। अब 2019 में यह बढ़कर 532 रुपए पर पहुंच गया है। अगर 2014 में आपने इस शेयर में 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो आज आपके निवेश की वैल्यू 17.7 लाख रुपए होगी।

KEI Industries केबल मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार करती है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 94 फीसदी का उछाल आया है। 2019 में इसके शेयरों में 47 फीसदी की तेजी आ चुकी है। 30 सितंबर कर KEI Industries के शेयर 558.90 रुपए पर पहुंच गए जो इसका 52 हफ्तों का सबसे हाइएस्ट लेवल है। 23 अक्टूबर 2018 को इसके शेयर 248.40 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे जो 52 हफ्तों का सबसे निचला लेवल है।

हाल ही में CARE रेटिंग एजेंसी ने इसे A रेटिंग के साथ स्टेबल आउटलुक दिया था। इस फिस्कल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 42 फीसदी बढ़कर 45.81 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 32.17 करोड़ रुपए था। जून 2019 तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स ग्रोथ 22 फीसदी बढ़कर 1081.36 करोड़ रुपए रही। कंपनी ने यह भी कहा कि फिस्कल ईयर 2020 में उसकी ग्रोथ 17-18  फीसदी रह सकती है।

यह लगातार बारहवीं तिमाही है जब कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ दहाई अंकों में हुई है। CNBC-TV18 के मुताबिक, एंजेल ब्रोकिंग के एनालिस्ट का कहना है कि
KEI Industries के शेयर बढ़कर 556 रुपए तक जा सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें