Get App

ट्रायम्फ ने भारत में लॉन्च की बॉनविल बॉबर

बॉनविल बॉबर की कीमत 9.09 लाख रुपये है। इसमें 1200 सीसी का हाई टार्क इंजन लगा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2017 पर 4:11 PM
ट्रायम्फ ने भारत में लॉन्च की बॉनविल बॉबर

सुपर बाइक की चाहत रखने वालों के लिए गुड न्यूज है। ट्रायम्फ ने अपनी नई बाइक बॉनविल बॉबर भारत में लॉन्च कर दी है। इस बाइक की कीमत 9.09 लाख रुपये है। इस बाइक की खासियत की बात करें तो ये एक पॉवरफुल बाइक है इसमें 1200 सीसी का हाई टार्क इंजन लगा है। साथ ही इसे 79 बीएचपी औपर 105 एमएम का टार्क मिलेगा। इतना ही नहीं इस बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स भी मिलेंगें। अब आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि ये बाइक कितनी दमदार होगी। ये बाइक आपको 4 प्रीमियम कलर्स में मिलेगी, जिसमें रेड, ग्रीन, सिल्वर, जेट ब्लैक शामिल होंगें।

फीचर्स की बात करें कि ट्रायम्फ बॉनविल टी120 का पिछला हिस्सा बेहद स्टाइलिश बनाया गया है। इसमें रियर सस्पेंशन की जगह मोनो सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में कई राइडिंग मोड के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस और टॉर्क असिस्ट क्लच दिया जा सकता है। बाइक में सहुलियत के हिसाब से सीट को ऊपर या नीचे झुकाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें