उत्सव बैजल ने अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के पार्टनर और इंडिया हेड के पद से इस्तीफ दे दिया है। वह इस कंपनी में 17 साल से थे। उनके बेन कैपिटल इंडिया ज्वाइन करने की संभावना है। वे इस कंपनी में लीडरशिप रोल में होंगे। इंडस्ट्री से जुड़े कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को इस बारे में बताया है। एक सूत्र ने कहा कि हाल में बैजल ने इस्तीफा दे दिया है। उनके बेन कैपिटल ज्वाइन करने की उम्मीद है और वह स्पेशल सिचुएशंस और क्रेडिट स्ट्रेटेजी का नेतृत्व करेंगे।
