आज भारत में लॉन्च होगा Vivo V21, यहां देखें लाइव स्ट्रीम, जानिए Specifications और फीचर्स

वीवो वी21 5जी फोन की भारत में कीमत क्या होगी फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ ही घंटों में इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा।

अपडेटेड Apr 29, 2021 पर 11:05 AM
Story continues below Advertisement

Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo V21 5G भारत में आज को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने इस फोन को कल मलेशिया में लॉन्च किया  था। न्च से पहले फोन को Flipkart वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे इसकी उपलब्धता की जानकारी मिलती है।

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट वर्चुअली आयोजित किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम आप कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया साइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा, फोन खरीद के लिए कंपनी के ऑनलाइन स्टोर्स के अतिरिक्त Flipkart पर उपलब्ध होगा, जो कि लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। वीवो वी21 5जी फोन की भारत में कीमत क्या होगी फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ ही घंटों में इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा।

इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Vivo V21 5G में 44 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें f/2.0 लेंस है। सेल्फी कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी है और इसके साथ ड्यूल एलईडी फ्लैश है जो कि टॉप बेजल पर रखा गया है। इतना ही नहीं, इसमें एक प्री लोडेड फीचर भी है जिसे Dual Selfie Spotlight कहा गया है। यह LED flash के साथ ही स्क्रीन की सॉफ्टलाइट को भी इस्तेमाल करता है जिससे अंधेरे में ज्यादा रोशनी के साथ तस्वीरें खींची जा सकें।

तो यह फोन Android 11 के साथ Funtouch OS 11.1 की स्किन पर चलता हैं। इसमें 6.44-इंच full-HD+ (1,080x2,404 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। दोनों ही फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 800U SoC है और 8जीबी की रैम है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका f/1.79 अपर्चर लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर है जिसका f/2.2 वाइड एंगल लेंस है। जबकि तीसरे कैमरे के तौर पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है।

Vivo V21 5G फोन 128 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आते हैं। मैमोरी को डेडीकेटेड माइक्रो एसडीकार्ड की मदद से बढाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo V21 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, और एक USB Type-C port दिया गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।