Get App

ऐसी क्या थी इनकी खबर, जो शेयरों में दिखी हलचल

क्रेडिट रेटिंग घटने के बाद आज रोल्टा इंडिया की जोरदार पिटाई हुई।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2016 पर 4:02 PM
ऐसी क्या थी इनकी खबर, जो शेयरों में दिखी हलचल

क्रेडिट रेटिंग घटने के बाद आज रोल्टा इंडिया की जोरदार पिटाई हुई। समय पर बैंकों  कर्ज का भुगतान ना कर पाने के कारण एसएंडपी ने कंपनी की रेटिंग सीसीसी- से घटाकर एसडी यानी सिलेक्टिव डिफाल्ट कर दी है। फिच रेटिंग ने भी कंपनी की रेटिंग रिस्ट्रिक्टिड डिफाल्ट से घटाकर डिफाल्ट रेटिंग दी है। रोल्टा इंडिया 16 मई को सीनियर अनसिक्योर्ड लोन के ब्याज का भुगतान नहीं कर पाई थी।

पुंज लॉयड का शेयर आज 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। यूके कोर्ट ने कंपनी पर फाइन लगाने का आदेश दिया है जिसके बाद शेयर पर भारी दबाव देखा गया। कोर्ट ने कंपनी को इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन को 2.62 करोड़ डॉलर का जुर्माना देने को कहा है। इसके अलावा कोर्ट ने कंपनी से 75 हजार पौंड असेसमेंट चार्ज के तौर पर भी देने को कहा है। कंपनी का कहना है कि वो कोर्ट के आदेश पर सभी कानूनी विकल्पों  पर विचार कर रहा है। आपको बता दें कि चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा 1141 करोड़ रुपये से बढ़कर 2245 करोड़ रुपये रहा है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बाजार से 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। बैंक ये पैसा एफपीओ, राइट इश्यू, या क्यूआईपी के जरिए जुटा सकती है। इस खबर के बाद बैंक का शेयर 4 फीसदी तक उछल गया। चौथी तिमाही में बैंक ने काफी खराब नतीजे पेश किए थे। खराब लोन की वजह से बैंक मुनाफे से घाटे में आ गया है। जनवरी क्वाटर में बैंक को 113 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था वहीं मार्च क्वाटर में उसे करीब 120 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा था। बैंक की आय भी मार्च तिमाही में कमी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें