हलचल में क्यों थे ये सेक्टर, कितनी दमदार थी इनकी खबर

भारत को एमटीसीआर में एंट्री मिलने से डिफेंस शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली।

अपडेटेड Jun 08, 2016 पर 3:49 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एनएमडीसी/मॉयल

    बायबैक के फैसले के बाद आज एनएमडीसी और मॉयल के शेयर पर दबाव देखने को मिला। दोनों कंपनियों के बोर्ड ने करीब 20 फीसदी शेयर के बायबैक की मंजूरी दे दी है। एनएमडीसी 94 रुपए के भाव से 20.2 फीसदी शेयर का बायबैक करेगी जबकि मॉयल 248 रुपये के भाव से 20.72 फीसदी शेयर बायबैक करेगी।

    टेलीकॉम शेयर

    टेलीकॉम शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। टेलीकॉम कमीशन ने स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज 5 फीसदी के बजाय 3 फीसदी करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। जिससे टेलीकॉम कंपनियों में एक्शन दिखा, रिलायंस कम्युनिकेशन और भारती एयरटेल भी 2 फीसदी मजबूत हुए। ट्राई के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की अगली बैठक में फैसला हो सकता है।

    डिफेंस शेयर

    भारत को एमटीसीआर में एंट्री मिलने से डिफेंस शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम में एंट्री से भारत ज्यादा क्षमता की मिसाइल बना पाएगा और इनके एक्सपोर्ट में भी सक्षम होगा। लिहाजा डिफेंस शेयरों में जोरदार खरीदारी दिखी।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।