Wipro इस हफ्ते से लागू करेगी सैलरी हाइक, साल में दूसरी बार बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन

Wipro ने जून तिमाही में 35.6 प्रतिशत की उछाल के साथ 3,242.6 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया था

अपडेटेड Aug 31, 2021 पर 10:13 AM
Story continues below Advertisement

IT सर्विस प्रमुख Wipro लिमिटेड 1 सितंबर, 2021 से अपने कर्मचारियों के लिए साल में दूसरी बार सैलरी हाइक करेगी, जैसा कि पहले घोषित किया गया था। कंपनी ने एक बयान पर कहा, "Wipro लिमिटेड 1 सितंबर, 2021 से प्रभावी बैंड B3 (असिसटेंड मैनेजर और उससे नीचे) तक के सभी योग्य कर्मचारियों के लिए मैरिट सैलरी इनक्रीस (MSI) शुरू करेगा। जनवरी 2021 में, कंपनी ने इन बैंड में योग्य कर्मचारियों के लिए सैलरी की घोषणा की थी, कंपनी के 80 प्रतिशत कर्मचारी इसी बैंड। ये इस कैलेंडर ईयर में दूसरी बढ़ोतरी है।"

बैंड C1 (मैनेजर और उससे ऊपर) से ऊपर के सभी पात्र कर्मचारियों को 1 जून से प्रभावी सैलरी हाइक मिलेगा। कंपनी ने जून तिमाही में 35.6 प्रतिशत की उछाल के साथ 3,242.6 रुपए करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया था और वित्त वर्ष 22 में Q1 प्रदर्शन और मजबूत मांग के माहौल के बाद डबल डिजिट में राजस्व बढ़ोतरी दर्ज करने में विश्वास व्यक्त किया था।

इंडियन अकाउंट स्टैंडर्ड (Ind-AS) के अनुसार, बेंगलुरु स्थित कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 2,390.4 रुपए करोड़ का नेट प्रॉफिट (इक्विटी होल्डर्स के कारण) दर्ज किया था। ऑपरेशन से इसका रेवेन्यू साल-दर-साल 22.3 प्रतिशत बढ़कर रिपोर्ट की गई तिमाही में 18,252.4 रुपए करोड़ हो गया।

ईयरनिंग कॉल के दौरान, Wipro के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर थियरी डेलापोर्टे ने कहा था कि शॉर्ट टर्म में, लोगों की लागत के कारण कुछ दबाव होगा, क्योंकि कंपनी ने अपने 80% कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 सितंबर से प्रभावी है। इस कैलेंडर ईयर में ये दूसरी बढ़ोतरी है।

उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही में 6,000 फ्रेशर्स की ऑनबोर्डिंग Wipro की तरफ से अब तक की सबसे ज्यादा होगी। उन्होंने आगे कहा, "वित्त वर्ष 2023 में फ्रेशर्स से जुड़ने के लिए कंपनी इस साल 30,000 से ज्यादा ऑफर लेटर पेश करेगी। 30,000 ऑफर्स में से 22,000 फ्रेशर्स के शामिल होने की उम्मीद है।"

पहली तिमाही में, 10,000 से ज्यादा लोग लेटरल हायर थे, जबकि 2,000 से कुछ कम फ्रेशर्स ऑनबोर्ड थे। Wipro के IT सर्विस वर्कफोर्स ने 2,09,890 की क्लोजिंग हेडकाउंट के साथ 2 लाख का मील का पत्थर पार किया। जून 2021 की तिमाही में इसका एट्रिशन 15.5 फीसदी था।


हाल ही में, Wipro ने अपने "एलीट नेशनल टैलेंट हंट" हायरिंग प्रोग्राम के लिए नए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट से नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 2022 में अपना कोर्स पूरा करने वाले इंजीनियरिंग छात्रों को भर्ती प्रोग्राम के लिए अपने आवेदन भेजने के लिए कहा गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।