Get App

6जीबी रैम वाला वनप्लस3 भारत में लॉन्च

दुनिया का पहला 6 जीबी वाला फोन भारत में भी आ गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2016 पर 4:30 PM
6जीबी रैम वाला वनप्लस3 भारत में लॉन्च

दुनिया का पहला 6 जीबी वाला फोन भारत में भी आ गया है। वन प्लस ने आज अपना नया फ्लैगशिप फोन वनप्लस 3 को भारतीय बाजार में लांच कर दिया गया है। वनप्लस 3 की कीमत 27,999 रुपये रखी गयी है। ये स्मार्टफोन 5.5 इंच के ऑप्टिक अमोल्ड डिस्प्ले के साथ है जो हाई डेफिनेशन रिजोल्युशन देता है। वन प्लस 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

वनप्लस 3 का मुकाबला श्याओमी एमआई5 के साथ होगा। जिसकी कीमत 24999 रुपये है। ये फोन खरीदने वाले को सावन प्रो का 12 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। ये फोन बिना इनवाइट के सीधे आप अमेजॉन से खरीद सकते हैं। वन प्लस के पहले के फोन बिना इनवाइट के नहीं मिलते थे। कंपनी को उम्मीद है कि वन प्लस 1 और वन प्लस 2 की तरह वन प्लस 3 भी सेल के रिकॉर्ड तोड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें