Get App

क्या Zomato डूब रही है? CEO दीपिंदर गोयल ने वायरल दावे का दिया जवाब

क्या Zomato वाकई संकट में है? CEO दीपिंदर गोयल ने वायरल आरोपों पर चुप्पी तोड़ी, अंदरूनी कलह और बाजार हिस्सेदारी घटने के दावों को सिरे से खारिज किया। क्या हकीकत कुछ और है?

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 26, 2025 पर 5:17 PM
क्या Zomato डूब रही है? CEO दीपिंदर गोयल ने वायरल दावे का दिया जवाब
एक वायरल रेडिट पोस्ट में आरोप लगाया गया कि जोमैटो अपने डिलीवरी पार्टनर्स को अन्य कंपनियों की तुलना में कम पैसे दे रही है।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के CEO दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ वायरल हो रहे आरोपों को 'पूरी तरह बकवास' करार दिया है। गोयल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि कंपनी न तो बाजार में अपनी हिस्सेदारी गंवा रही है और न ही अपने कर्मचारियों को सिर्फ जोमैटो से ऑर्डर करने के लिए बाध्य कर रही है।

गोयल ने कहा, 'यह स्पष्टीकरण देना भी शर्मनाक है, लेकिन चूंकि कई लोगों ने मुझसे चिंता जताई, इसलिए जरूरी लगा।'

जोमैटो पर क्या आरोप लगे हैं?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब 25 अप्रैल को एक रेडिट (Reddit) पोस्ट सामने आया। इसमें एक यूजर ने दावा किया कि जोमैटो की आंतरिक स्थिति खराब हो गई है और यह अब पटरी से उतर (off the rails) गई है। उसने लिखा कि कंपनी के नेतृत्व ने स्वीकार किया है कि जोमैटो अपनी बाजार हिस्सेदारी स्विगी (Swiggy) और जेप्टो कैफे (Zepto Cafe) जैसे प्रतिस्पर्धियों को खो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें