फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। 30 जून 2021 को खत्म पहली तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड लॉस बढ़कर 356.2 करोड़ रुपए पहुंच गया है। दीपिंदर गोयल की इस कंपनी का एक साल पहले इसी तिमाही में 99.8 करोड़ रुपए का लॉस था।

जून 2021 तिमाही में Zomato की कुल आमदनी 844.4 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 266 करोड़ रुपए थी।
रेगुलेटर को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया, "हमारे कोर बिजनेस की अच्छी ग्रोथ के कारण आमदनी बढ़ी है। कोरोनावायर संक्रमण के बावजूद कोर बिजनेस का ग्रोथ मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ रेस्तरां में बैठकर खाने वालों की संख्या घटने से भी हमें फायदा हुआ है।"
Zomato ने बताया, "EBITDA एडजस्ट करने के बाद फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का कुल लॉस 170 करोड़ रुपए रहा जो मार्च तिमाही में 120 करोड़ रुपए था।"
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।