Get App

अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 26% की बढ़ोतरी

साल 2014 की दूसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 408.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2014 पर 5:56 PM
अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 26% की बढ़ोतरी

साल 2014 की दूसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 408.7 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2013 की दूसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 324.2 करोड़ रुपये रहा था।

साल 2014 की दूसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 14.4 फीसदी बढ़कर 2,720 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। साल 2013 की दूसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 2,376.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अंबुजा सीमेंट का ऑपरेटिंग मुनाफा 523 करोड़ रुपये से बढ़कर 588 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 22 फीसदी से घटकर 21.6 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की अन्य आय 74.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 138.1 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट के बिक्री का वॉल्यूम 5.38 मीट्रिक टन से बढ़कर 5.79 मीट्रिक टन रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें