Get App

अशोक लेलैंड की बिक्री में 24% की बढ़ोतरी

मार्च में अशोक लेलैंड ने कुल 12754 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल मार्च में अशोक लेलैंड ने कुल 10281 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2015 पर 12:23 PM
अशोक लेलैंड की बिक्री में 24% की बढ़ोतरी

मार्च महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में 24 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्च में अशोक लेलैंड ने कुल 12754 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल मार्च महीने में अशोक लेलैंड ने कुल 10281 गाड़ियां बेची थी।

साल दर साल आधार पर मार्च में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 7718 यूनिट से 30 फीसदी बढ़कर 10027 यूनिट रही। सालाना आधार पर मार्च में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 2563 यूनिट से 6 फीसदी बढ़कर 2727 यूनिट रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें