Get App

आसुस का जेनफोन 2 लॉन्च, पहला 4जीबी रैम स्मार्टफोन

इसका नाम है जेनफोन 2 और ये एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2015 पर 4:56 PM
आसुस का जेनफोन 2 लॉन्च, पहला 4जीबी रैम स्मार्टफोन

आसुस ने आज भारत में दुनिया का पहला 4जीबी रैम का स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसका नाम है जेनफोन 2 और ये एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 64 बिट का इंटेल एटम सुपर क्वाड कोर प्रोसेसर है, साथ ही डुएल सिम की फैसिलिटी भी है।

5.5 इंच के फुल एचडी स्क्रीन के साथ आसुस जेनफोन 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी वेरिएंट में मिलेगा। इसकी कीमत 12,999 रुपये से शुरू होगी और ये फ्लिपकार्ट और आसुस के एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें