एनटीपीसी का मुनाफा 4.1% बढ़ा, आय 11.5% बढ़ी

पहली तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 4.1 फीसदी बढ़कर 2369 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 22, 2016 पर 3:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 4.1 फीसदी बढ़कर 2369 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 2276 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एनटीपीसी की आय 11.5 फीसदी बढ़कर 19063 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एनटीपीसी की आय 17,093 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा 3,135.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,210.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा मार्जिन 20.6 फीसदी से बढ़कर 27.3 फीसदी हो गया है।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एनटीपीसी का टैक्स खर्च 706.6 करोड़ रुपये रहा है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एनटीपीसी को 422 करोड़ रुपये टैक्स क्रेडिट मिला था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एनटीपीसी को बिजली उत्पादन से होने वाली आय 17,127 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,116 करोड़ रुपये पहुंच गई है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एनटीपीसी की बिजली उत्पादन एबिट 2,667.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,163.2 रुपये हो गई है।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में एनटीपीसी की कोल प्लांट लोड फैक्टर  77.58 फीसदी से बढ़कर 81.35 फीसदी रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में कंपनी का औसत टैरिफ 3.12 रुपये प्रति यूनिट रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कंपनी का औसत टैरिफ 3.18 रुपये प्रति यूनिट रहा था।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।