Get App

एमआरएफः मुनाफा 94.7% बढ़ा, आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 94.7 फीसदी बढ़कर 332.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2015 पर 2:31 PM
एमआरएफः मुनाफा 94.7% बढ़ा, आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 94.7 फीसदी बढ़कर 332.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 170.8 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एमआरएफ की आय 0.4 फीसदी बढ़कर 3312 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एमआरएफ की आय 3299 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एमआरएफ का एबिटडा 412 करोड़ रुपये से बढ़कर 630 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एमआरएफ का ऑपरेटिंग मार्जिन 12.5 फीसदी से बढ़कर 19 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें